कौशाम्बी, अगस्त 14 -- मेरी माटी-मेरा देश कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में संत मलूक दास द्वार के समीप स्थित कारगिल शहीद गुलाबचंद सविता के स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वीर शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। पुलिस के जवानों ने शहीद को सलामी देकर उनके बलिदान को याद किया। नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी केसरवानी ने कहा कि धन्य है वह मां, जिसने वीर शहीद गुलाबचंद सविता जैसे सपूत को जन्म दिया। उनके बलिदान से आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा मिलती रहेगी। अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि मां भारती के चरणों में अपने प्राण न्योछावर कर देश की रक्षा करने वाले शहीद गुलाबचंद ने अपने परिवार के साथ पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण...