मुजफ्फरपुर, अगस्त 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहीद भगवान लाल स्मारक पुस्तकालय भवन के सभागार में मंगलवार को श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट, नागरिक मोर्चा एवं महाराणा प्रताप सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा सह विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की। उन्होंने शहीद खुदीराम बोस की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि उनका जीवन युवा वर्ग के लिए आदर्श है। उनकी प्रेरणा से राष्ट्रभक्ति जागृत होती है। कार्यक्रम का संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया।मौके पर पूर्व अध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग भगवान लाल सहनी, सोहनलाल आजाद, दीनबंधु आजाद, महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, रणवीर अभिमन्यू, अजय कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार अग्रवाल, डॉ. अंजनी कुमार नाथानी, मुन्नी चौधरी, डॉ. दिनेश प्रसाद सिन...