शहीद के बलिदान दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि
गाजीपुर, जून 15 -- मरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बिरनो थाना परिसर के सामने स्थापित शहीद कमलेश सिंह की प्रतिमा पर सोमवार को उनके 28वें बलिदान दिवस के अवसर पर विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा क्षेत्रीय नागरिकों ने माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत शौर्य सैनिक संगठन के सदस्यों द्वारा शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन करने से हुई। वर्ष 1999 में देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले भैरोपुर निवासी शहीद कमलेश सिंह को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके साहस और देशभक्ति को प्रेरणादायी बताया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अरुण सिंह, शहीद के भाई रामशब्द सिंह, हरेराम कुशवाहा, राजकुमार सिंह, अवधेश कुशवाहा, मन्नू राजभर, प्रमोद राय, संतोष यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.