रांची, फरवरी 17 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य में वामपंथी उग्रवाद, सीमा पर गोलीबारी या आतंकवादी हिंसा के क्रम में शहीद हुए कर्मियों के आश्रित बच्चों को नेशनल चिल्ड्रेन फंड (एनसीएफ) योजना के तहत शैक्षणिक विकास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य पुलिस मुख्यालय ने डीजीपी तदाशा मिश्रा के निर्देश पर सभी जिलों को इस संबंध में पत्र भेजा है। जिलों के एसपी को संबंधित परिवार के विषय में गृह विभाग को प्रस्ताव भेजना होगा। क्या है पूरा मामला नक्सल या आतंकी हमले में शहीद हुए कर्मियों के बच्चों को कई बार आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। भारत सरकार के नेशनल फाउंडेशन फॉर कम्यूनल हारमोनी (एनएफसीएच) के एनसीएफ फंड की देखभाल भारत सरकार के महिला बाल विकास मंत्रालय के द्वारा किया जाता है। एनसीएफ के द्वारा 25 साल की आयु या पढ़ाई पूरी होन...