लखनऊ, सितम्बर 6 -- शहीद की मां को भूमि आंवटन में बरती जा रही लापरवाही को लेकर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर उदासीनता का आरोप लगाया है। उप्र कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन और पूर्व मंत्री डॉ. सीपी राय ने बताया कि इस घटना की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने अ.भा. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर अनामिका यादव को उनके आवास पहुंचने और मदद करने के लिए कहा। रविवार की शाम अनामिका यादव अमर बलिदानी के आवास कृष्ण लोक दरोगाखेड़ा पहुंची। जहां शहीद की मां का हालचाल जाना और पूरी घटना की जानकारी ली। इस मौके पर उन्होंने अमर शहीद की मां को अंग्रवस्त्र पहनाकर उनका सम्मान किया और आश्वासन दिया कि उनके हक के लिए कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत के साथ लड़ेगी और उन्हें न्याय दिलायेगी।

हिंदी हिन्दुस्त...