बागपत, मई 8 -- छपरौली। क्षेत्र के बदरखा गांव में शहीद यतेंद्र खोखर की 18वीं पुण्यतिथि पर यज्ञ का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय महासचिव शौकेंद्र खोखर के संयोजन में यह आयोजन हुआ। शहीद जवान के परिजनों, गांव के सम्मानित लोगों ने यज्ञ में आहुतियां देकर स्मृति स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उनकी स्मृति स्थल उन्हें फूलों की मलाई पहनाकर देश के अमर सपूत को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर डॉ. सुधीर चौधरी, विजेंद्र सिंह, बंटू चौधरी, वीरेंद्र गुल्लू, सुधीर, जोगिंदर आर्य, राजीव, यश खोखर, चेतन खोखर, तेजस्वी, तानिया आर्य आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...