चाईबासा, अप्रैल 7 -- चाईबासा। श्रीनगर में आतंकवादियों से वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हुए सेलाय कुदादा की पत्नी बुधनी कुदादा को आवास निर्माण हेतु भूमि बन्दोबस्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है। वह ग्राम अंकोलकुटी, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिमी सिंहभूम की निवासी हैं । सचिव, राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, झारखण्ड, राँची के ज्ञापांक- 5/स०भू० विविध-156/2016-6144/रा० राँची, दिनांक-21.12.2017 के द्वारा निर्गत संकल्प के आलोक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा द्वारा खूँटपानी अंचल अंतर्गत मौजा- अंकोलकुटी, थाना संख्या-37, खाता संख्या-01, प्लॉट संख्या-351, रकवा-12.5 डिसमील अनावाद मालिक (गैरमजरूआ खास) खाते की भूमि को आवास निर्माण परियोजना के लिए बन्दोबस्त करने की स्वीकृति दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...