चाईबासा, अप्रैल 8 -- चाईबासा। श्रीनगर में आतंकवादियों से वीरतापूर्वक लड़ते हुए शहीद हुए सेलाय कुदादा की पत्नी बुधनी कुदादा को आवास निर्माण के लिए भूमि बन्दोबस्ती की स्वीकृति प्रदान की गई है। वे ग्राम अंकोलकुटी, थाना मुफ्फसिल, जिला पश्चिमी सिंहभूम की निवासी हैं। यह निर्णय राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव के संकल्प के आलोक में लिया गया है। उपायुक्त ने खूंटपानी अंचल अंतर्गत मौजा- अंकोलकुटी, थाना संख्या-37, खाता संख्या-01, प्लॉट संख्या-351, रकवा-12.5 डिसमील अनावाद मालिक खाते की भूमि को आवास निर्माण परियोजना के लिए बंदोबस्त करने की स्वीकृति दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...