नवादा, दिसम्बर 27 -- नरहट, एक संवाददाता। नवादा जिले के नरहट प्रखंड का बेरौटा गांव, गुरुवार की देर रात तकरीबन साढ़े तीन बज रहे थे। सेना के वाहन से तिरंगे में लिपट कर आईटीबीपी जवान मनोज कुमार का पार्थिव शरीर पहुंचा था। इस दौरान लोगों की आंखें नम हो गईं और भारत माताा के जयकारे और शहीद मनोज अमर रहें के नारों से माहौल गुंजायमान हो उठा। उनके अंतिम दर्शन को बेरौटा गांव में जनसैलाब उमड़ पड़ा। गौरतलब है कि बुधवार को ग्वालियर के शिवपुरी कैंप से अपने बीमार साथी जवान को ग्वालियर स्थित उच्च चिकित्सीय संस्थान पहुंचाने के क्रम में मनोज कुमार सड़क हादसे का शिकार हो गए थे और कर्तव्य के दौरान उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ी। शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे बेरौटा गांव से अंतिम यात्रा निकाली गई। शेखपुरा बाजार भ्रमण करने के बाद मीनापुर, झिकरूआ, हिसुआ महादेव मोड़ बा...