मुजफ्फरपुर, मार्च 12 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहीद किसी जाति का नहीं, बल्कि समाज का होता है। लोग अपने घरों में शहीद जुब्बा सहनी की तस्वीर लगाएं और अपने पुरखों को याद करें। ये बातें गुरुवार को शहीद जुब्बा सहनी के पैतृक गांव चैनपुर में हुए शहादत समारोह में पूर्व मंत्री सह एमएलसी हरि सहनी ने कही।उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सदातपुर के समीप शहीद जुब्बा सहनी चौक का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही सभी सरकारी कार्यालयों में शहीद की तस्वीर लगे इस दिशा में पहल की जाएगी। कहा कि अपने 16 साथियों को फांसी से बचाने के लिए जुब्बा सहनी ने अंग्रेज थानेदार लुइस वॉलर की हत्या का गुनाह अपने सिर लेकर फांसी पर चढ़ गए थे। उनको भागलपुर जेल में फांसी दी गई। बताया कि भागलपुर जेल में शहीद जुब्बा सहनी की प्रतिमा लगाने का काम अंतिम चरण में है। एमएलसी ने कहा कि उन्ह...