पीलीभीत, अप्रैल 24 -- जहानाबाद। कस्बे के अंर्तगत कल्याणपुर चक्र तीर्थ निवासी चतुरी लाल का पुत्र मोहनलाल आतंकी घटना में शहीद हो गए थे। मोहन लाल राजपूताना राइफल्स रेजीमेंट दिल्ली कैंट दस में थे। वे अप्रैल 2001 में आतंकी घटना में शहीद हो गए थे। उनको याद कर नमन किया गया। मोहनलाल की याद में गांव में शहीद के परिजनों ने स्मारक स्थल बनवाया पर यह अब प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार होकर रह गया है। मांग है कि इस स्मार को वाजिब सम्मान मिले। यह भी पढ़ें- शहादत को नमन करने बरेली से आए वाहिनी के जांबाज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...