सोनभद्र, जून 20 -- दुद्धी,हिंदुस्तान संवाद। नगर स्थित मकतब जबारिया ईदगाह परिसर में शुक्रवार की रात नमाज़-ए-इशा के बाद अंजुमन सदाए हक, अंजुमन फैजान-ए-रजा एवं इस्लाहुल मुस्लिमीन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में भव्य शहीद-ए-आज़म कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस रूहानी एवं इस्लाही कार्यक्रम की सरपरस्ती हजरत नसीर-ए-मिल्लत मद्दजिल्लुहुल आली ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ तिलावत-ए-कुरआन पाक से हुआ। इसके बाद नअतख़्वां हजरात एवं शायरों ने बारगाह-ए-रिसालत में अपनी अकीदत पेश की। हज़रत अल्लामा नज़ीरुल कादरी साहब ने अपने संबोधन में दीनी एवं सामाजिक विषयों पर प्रकाश डालते हुए उम्मत को आपसी एकता, भाईचारे और इत्तिहाद का संदेश दिया। इस अवसर पर हजरत मुफ्ती महमूद साहब ने माह-ए-मुहर्रमुल हराम की फजीलत, उसकी अहमियत तथा इस्लामी शिक्षाओं के अनुरूप उसके सम्मान एवं आद...