आदित्यपुर, मार्च 23 -- आदित्यपुर,संवाददाता। शहीद ए आजम भगत सिंह के शहादत दिवस के पूर्व रविवार को आदित्यपुर-2 स्थित आजाद मैदान (पथ संख्या 16-17, बनतानगर) में खेल मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं। जिनमें बच्चों और युवाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। बुक बैलेंस, बिस्किट रेस, स्लो साइकिल, म्यूजिकल चेयर, स्पून मार्बल और 100 मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न वर्गों में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वार्ड 32 की पार्षद मालती देवी ने किया। मौके पर अभिभावक के रूप में लखींदर कालुंडिया उपस्थित थे। आयोजन की रूपरेखा और संचालन दीपक कुमार ने किया। वहीं कई युवाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...