रामगढ़, मार्च 24 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस समारोह आयोजित कर मनाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व वीरेंद्र पासवान कर रहे थे। सद्भावना समिति के बैनर तले आठ नंबर मोड़ पर आयोजित समारोह में मुख्य रूप से एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद रमेंद्र कुमार, जीएम अजय सिंह, पीओ दिलीप कुमार, पीओ सुबोध कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम में भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। मौके पर रमेंद्र कुमार ने कहा कि देश की आजादी में वीर शहीद भगत सिंह की भूमिका अमिट है। उनके योगदान को भुलाना मुश्किल है।भगत सिंह ने फांसी पर चढ़ने के पूर्व कहा था कि वो मुझे मार सकते हैं, मेरे विचारों को नहीं। रमेंद्र कुमार ने कहा कि भगत सिंह के शहादत को याद कर ही हम उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी सकते हैं। मौके पर वीरेंद्र पासवान, फूलन ...