पलामू, मार्च 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के 96वें शहादत दिवस के अवसर पर इप्टा, प्रगतिशील लेखक संघ, झारखंड राज्य दिहाड़ी मजदूर यूनियन तथा ज्ञान विज्ञान समिति ने संयुक्त रूप से शहादत स्मृति दिवस कार्यक्रम किया। कार्यक्रम की शुरुआत भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इप्टा के कलाकारों ने जनवादी गीतों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भावनात्मक और प्रेरणादायक बनाया। प्रतिमा पर शब्बीर अहमद, मृत्युंजय शर्मा, शैलेंद्र कुमार, उपेंद्र कुमार मिश्रा, राजीव कुमार, राजीव रंजन, विभाकर पांडेय, पंकज श्रीवास्तव एवं अभय कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया। इप्टा के राष्ट्रीय सचिव शैलेंद्र कुमार ने कहा कि भगत सिंह ने जिन मूल्यों की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर किए, वे आज भी संकट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.