पाकुड़, जुलाई 2 -- पाकुड़ प्रतिनिधि। तत्कालीन पुलिस अधीक्षक शहीद अमरजीत बलिहार (भा.पु.से.) की 13वीं पुण्यतिथि पर गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित अमरजीत बलिहार पार्क एवं अमरजीत बलिहार चौक में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों, जवानों तथा शहीदों के परिजनों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने कहा कि अमरजीत बलिहार का साहस, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान पुलिस बल के प्रत्येक जवान के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों के आदर्शों पर चलते हुए अपराध और उग्रवाद मुक्त समाज का निर्माण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- काठीकुंड थाना परिसर में शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को दी गई श्रद्धांजलि समारोह में उप विकास आयुक्त अरविन्द...