चंदौली, अगस्त 15 -- नौगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को शहीद एवं युद्ध वीर परिवारों के घर भेंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश संगठन के निर्देश पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सर्वजीत सिंह खरवार के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों की टीम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं वीर परिवारों के घर पहुंची। जहां परिजनों को सम्मानित कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के रिठिया गांव निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. बालरूप चौहान के पुत्र शंभु चौहान, स्व. राम गुलाम विश्वकर्मा की पुत्रवधुओं जगवंती देवी एवं बसंती देवी, स्व. राम पतन यादव की पुत्रवधु विमली देवी तथा सेमरा कुसही कर्माबांध निवासी स्व. राम लखन खरवार के पौत्र रामकेश को उनके घर जाकर अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्म...