चतरा, जुलाई 21 -- चतरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिमरिया प्रखंड के सलगी पंचायत अंतर्गत मछरी महुआ टोला में सोमवार को शहीद एके. राय की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश भारती ने की।सभा को संबोधित करते हुए झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव मनोज कुमार प्रजापति ने कहा कि ए.के. राय ने अपना पूरा जीवन मजदूरों, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई में समर्पित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जनसंघर्ष को और मजबूत करने की आवश्यकता है। यह भी पढ़ें- Ramgarh News: भाकपा-माले ने मनाया एके राय का स्मृति दिवस इसी उद्देश्य से झारखंड ग्रामीण मजदूर सभा के बैनर तले पू...