मिर्जापुर, अगस्त 8 -- मिर्जापुर, संवाददाता। नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान से अगस्त क्रांति दिवस नौ अगस्त से केंद्र और प्रदेश सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान शुरु होगा। अभियान में शामिल युवा नौ सूत्री एजेंडा को लेकर पूर्वांचल के दस जिलों के युवाओं को लामबंद करेंगे और इसका समापन 12 सितंबर को वाराणसी में होगा। वहीं 20 सितंबर को वाराणसी के शास्त्री घाट पर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह भी पढ़ें- भाकपा ने चलाया पदयात्रा कार्यक्रमअभियान का उद्देश्य रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान के आयोजक दिनकर कपूर ने कहाकि सरकार की जवाबदेही तय करने के लिए और रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेंशन, भूमिहीनों के लिए आवासीय जमीन जैसे संवैधानिक अधिकारों की गारंटी व सामाजिक असमानता को समाप्त करने के लिए नौ सूत्री एजेंडा तैयार किया गया है। ...