प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 19 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रतापगढ़ नगर की ओर से गुरुवार को शहीद उद्यान में नव वर्ष प्रतिपदा का उत्सव मनाया गया। आरएसएस के प्रतापगढ़ विभाग के विभाग प्रचारक ओम प्रकाश ने कहा कि नव वर्ष प्रतिपदा भारतीय संस्कृति में प्राकृतिक आध्यात्मिक और ऐतिहासिक रूप से नव आरंभ का प्रतीक है। यह दिन आत्म सुधार, राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक गौरव के पुनर्जागरण का संकल्प लेने का अवसर है। इस अवसर पर विभाग संघचालक रमेश, विभाग कार्यवाह हरीश, जिला संघचालक चिंतामणि, जिला कार्यवाह हेमंत, नगर संघ चालक जगदंबा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नगर कार्यवाह अंकित ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...