मिर्जापुर, जून 15 -- मिर्जापुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में रविवार से नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान में आठ दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के प्रथम दिन ही नगरवासियों में योग के प्रति भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह करीब साढ़े पांच बजे ही 40 से अधिक योग साधकों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर का संचालन कर रहे योगाचार्य प्रमोद अग्रवाल ने पहले दिन उपस्थित लोगों को योग के महत्व को समझाया। उन्होंने कपालभाति, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम और शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने वाले विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। उन्होंने कहा कि पहले ही दिन इतनी संख्या में लोगों का जुटना यह दर्शाता है कि नगर के नागरिक अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं।योगाचार्य यह भी पढ़ें- मानव उत्थान सेवा समिति ने कराया योग प्रमोद अग्रवाल ने ...