शहीद इंस्पेक्टर की पत्नी को सीएम ने किया सम्मानित
मेरठ, अक्टूबर 2 -- शामली के झिंझाना क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान चार अपराधियों को मार गिराने वाले एसटीएफ के शहीद इंस्पेक्टर सुनील कुमार की पत्नी मुनेश देवी को लखनऊ में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें नकद धनराशि और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान प्रकट किया। मेरठ यूनिट एसटीएफ एसपी बृजेश कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने 20 जनवरी 2025 को शामली के झिंझाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में अदम्य साहस का परिचय देते हुए चार अपराधियों को मार गिराया था। इस कार्रवाई के दौरान कर्तव्य पालन करते हुए वह वीरगति को प्राप्त हो गए थे। पुलिस सेवा में उनके सर्वोच्च बलिदान और वीरता को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर उन्हें मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई थी। यह भी पढ़ें- संभल सीओ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.