चतरा, जून 2 -- चतरा, संवाददाता। जिला मुख्यालय स्थित एसएसबी कैंप मे मंगलवार को शहीद आरक्षी नीरज क्षेत्री की 7वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बटालियन मुख्यालय सहित सभी कंपनीमुख्यालयों में विशेष श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन 35वीं वाहिनी के कमांडेंट संजीव कुमार के दिशा-निर्देशन में किया गया। श्रद्धांजलि सभा में कमांडेंट सहित बटालियन के सभी अधिकारियों,अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने शहीद आरक्षी नीरज क्षेत्री के चित्र पर पुष्प चक्र एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने देश की सुरक्षा एवं कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवान के अदम्य साहस, समर्पण और बलिदान को याद किया। कार्यक्रम में शहीद नीरज क्षेत्री के योगदान...