हजारीबाग, जनवरी 25 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलनकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने रांची में लोकभवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। राज्यपाल को ज्ञापन देकर आंदोलनकारियों की उपेक्षा पर प्रतिनिधिमंडल ने ध्यान आकृष्ट कराया। प्रतिनिधिमंडल में झारखंड आंदोलनकारी नेता चंद्रनाथ भाई पटेल, सेवालाल महतो, वकील महतो, कारीनाथ महतो, रामलाल, नागेश्वर आदि शामिल थे। चंद्रनाथ भाई पटेल ने राज्यपाल को अवगत कराते हुए कहा कि झारखंड आंदोलन के दौरान वर्ष 1974 में विष्णुगढ़ के बलकमक्का निवासी साधू महतो, सैनाथ महतो तथा शनिचर महतो सीआरपीएफ द्वारा चलाये गए गोली से वीरगति को प्राप्त हो गये थे। इसके अलावा बलकमक्का के ही छत्रू महतो के दोनों पुत्र सोहर महतो, मोहर महतो के अलावा केवल महतो तथा बोधराम महतो की भी मौत 30 दिसंबर 1996 को झारखंड अलग राज्य के लिए आयोजित रैली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.