लखनऊ, मार्च 22 -- फोटो भी है ...... निगोहां, संवाददाता।देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सपूत शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह की स्मृति में रविवार को निगोहां में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।निगोहां निवासी जंगबहादुर सिंह के पुत्र, आर्मी के जवान अमरेंद्र बहादुर उर्फ टाइगर सिंह 22 मार्च 2002 को कारगिल युद्ध के दौरान घुसपैठियों से लोहा लेते हुए शहीद हो गए थे। श्रद्धांजलि सभा के दौरान राजपूत बटालियन से पहुंचे सूबेदार मध सिंह ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात सभी ने शहीद की स्मृति में पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। ग्रामीणों ने इस दौरान निगोहा मार्ग पर शहीद अमरेंद्र बहादुर सिंह के नाम से एक स्मृति द्वार (गेट) बनाए जाने की मांग भी उठाई। कार्यक्रम में शहीद के पिता जंगबहादुर सिंह, भाई रणविजय सिंह, पुत्री प्रिया सिं...