शहीद अब्दुल हमीद को किया याद, केक काटा
रामपुर, जुलाई 1 -- भाकियू अंबावता की ओर से बुधवार को परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजन जिलाध्यक्ष सलीम वारसी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यकर्ताओं ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शहीद वीर अब्दुल हमीद अमर रहें के नारों से माहौल गूंज उठा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि परमवीर वीर अब्दुल हमीद ने युद्ध के दौरान अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन के कई टैंकों को ध्वस्त किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया। रिजवान अली पाशा, मोहम्मद आसिम रज़ी, मुराद खान, इमरान खान, साबिर अली, मुबारक हसन, मोहम्मद सलीम वारसी, गुफरान अली, जोगिंदर सिंह, असलम खान, मतलूब हसन, लियाकत खान रहे। यह भी पढ़ें- शहीद वीर अब्दुल हमीद की जयंती पर याद किया गया पराक्रम, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.