कोडरमा, सितम्बर 11 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि सद्भावना मिल्लत वेलफेयर सोसाइटी, भादोडीह, झुमरी तिलैया की ओर से गुरुवार को परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भादोडीह से तिरंगा जुलूस निकाला गया, जो सुभाष चौक पहुंचा। यहां सुभाष चंद्र बोस और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। यह भी पढ़ें- शहीद अब्दुल हमीद को किया गया यादतिरंगा जुलूस इसके बाद जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक होते हुए शिव वाटिका पहुंचा, जहां श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। जुलूस के दौरान युवाओं ने तिरंगे के साथ शहीद अब्दुल हमीद द्वारा 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में इस्तेमाल की गई बंदूक के प्रतिरूप का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- वीर अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर दी श्रद...