सिमडेगा, अप्रैल 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। विश्व अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिले में शहीद अग्निशमन कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह दिवस वर्ष 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में वीरगति को प्राप्त 66 अग्निशमन कर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष मनाया जाता है। डीसी कंचन सिंह ने भी घटना में शहीद हुए लोगों को नमन किया। उन्होंने कहा कि अग्निशमन कर्मियों का योगदान समाज की सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरक है। इस दौरान उन्होंने डोनेशन बॉक्स में सहयोग राशि भी अर्पित की। मौके पर जिला अग्निशमन पदाधिकारी संजय कुमार मिश्र सहित सभी अग्निशमन कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- मुंबई बंदरगाह के अग्निकांड में शहीद हुए दमकलकर्मियों को किया याद यह भी पढ़ें- शहीद अग्निशमन कर्मियों ...