हाथरस, जून 3 -- हाथरस। जिले में ऐसा हरित स्थल विकसित होगा, जहां तिरंगे के रंगों में प्रकृति सांस लेती नजर आएगी। वन विभाग के द्वारा शहीदों व वीरों की स्मृति में वंदे मातरम वाटिका विकसित की जाएगी। बिछिया के निकट एक हेक्टेयर भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। इस वाटिका में शहीदों के परिजनों के द्वारा पौधरोपण किया जाएगा। वन विभाग द्वारा पौधरोपण के लिए शहीदों के परिजनों की सूची तैयार की जा रही है। इसी के आधार पर पौधरोपण किया जाएगा। शासन स्तर से पौधरोपण पर खासा ध्यान दिया जा रहा है। साल दर साल पौधरोपण को बढ़ावा दिया जा रहा है। इस साल जिलेभर में विशिष्ठ वनों के साथ 22 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। यह भी पढ़ें- शहीदों को समर्पित होगी वंदे मारतरम वाटिका वंदे मारतम वाटिका में मियावकी पध्दति से अलग अलग प्रजातियों के पौधों का रोपण किया जाएगा। तीन लेयर में अ...