आगरा, मार्च 23 -- क्रांतिकारी अमर शहीद भगतसिंह, राजगुरु और सुखदेव के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। मदिया कटरा स्थित महादेव नारायण टंडन भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के तत्वावधान में 'वर्तमान समय में भगतसिंह के विचारों की प्रासंगिकता' विषय पर संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने कहा कि 23 मार्च केवल श्रद्धांजलि का दिन नहीं, बल्कि उस ऐतिहासिक दौर की याद है जब स्वतंत्रता का अर्थ राजनीतिक आजादी के साथ-साथ साम्राज्यवाद, पूंजीवाद और शोषण के अंत से जुड़ा था। उनका उद्देश्य केवल अंग्रेजी हुकूमत को हटाना नहीं, बल्कि शोषणमुक्त समाज की स्थापना करना था।कार्यक्रम की अध्यक्षता एमपी दीक्षित ने की। भाकपा के जिला सचिव पूरन सिंह, इप्टा के महामंत्री दिलीप रघुवंशी, ओमप्रकाश, जय कुमार, नीरज मिश्रा, मोहन सिंह, ताराचंद, विशाल रियाज, भीकम सिंह कु...