सहारनपुर, मार्च 25 -- बेहट। कस्बे के फतेहपुर कला गांव स्थित शिव मंदिर में भगत सिंह प्रेरणा कल्याणकारी संस्था और फैमिली ऑफ ब्लड डोनेट ट्रस्ट के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित कर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। रक्तदान शिविर भी लगाया गया। आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने शहीदों के बलिदान से युवाओं को प्रेरणा लेने को कहा। पंडित संजय प्रपन्नाचार्य ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और सहयोग पर जोर दिया। संस्था अध्यक्ष आशीष धीमान, मनोज चौहान, अमरीश चौहान, मोहित शर्मा, रजत सैनी, कमल धीमान मौजूद रहे। अध्यक्षता डॉ. सुरेंद्र चौहान ने संचालन बाबूराम धीमान ने किया। राजदेव धर्मशाला में आयोजित रक्तदान शिविर में 84 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...