आरा, मार्च 24 -- बिहिया। निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र में शहीद दिवस पर भगत सिंह, शिवराम राजगुरु और सुखदेव थापर को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। जज बाजार स्थित श्री राधा कृष्ण गेस्ट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया‌। इस दौरान शहीदों के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसके बाद उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। सभा के दौरान 'इंकलाब जिंदाबाद' के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। अध्यक्षता पूर्व प्रधानाध्यापक रामेश्वर सिंह ने की और संचालन सच्चिदानंद सिंह ने किया। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी शहीदों के बलिदान का परिणाम है और युवाओं को उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने सामाजिक कुरीति...