रामपुर, मार्च 24 -- माई भारत रामपुर के तत्वावधान में शहीद दिवस के अवसर पर विकास खंड बिलासपुर के ग्राम गजरौला में विविध देशभक्ति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से भारत के अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं नागरिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एक विशाल तिरंगा यात्रा के साथ हुआ, जिसमें माई भारत के स्वयंसेवकों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पूरे ग्राम में देशभक्ति के नारों के साथ रैली निकाली। तिरंगा यात्रा के पश्चात स्वयंसेवकों ने मोमबत्ती मार्च आयोजित किया गया, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने शहीदों की स्मृति में मौन धारण कर उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर वातावरण पूर्णतः भावनात्म...