चंदौली, अगस्त 17 -- चंदौली, संवाददाता । जिले में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह शनिवार को हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों पर आन-बान-शान से तिरंगा फहराया गया। वहीं राष्ट्रगान के साथ ही देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को याद किया गया। जबकि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान डीएम चन्द्र मोहन गर्ग ने कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद कर्मचारियों ने देशभक्ति का संकल्प लिया। साथ ही वीर बलिदानियों को याद किया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: मनमोहक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलि...