देहरादून, फरवरी 28 -- देहरादून। नेताजी संघर्ष समिति और सामाजिक संस्था 'दिशा' के तत्वावधान में शनिवार को कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले शहीदों के चित्रों पर गुलाल लगाकर उन्हें नमन किया और फिर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। समिति के उपाध्यक्ष प्रभात डंडरियाल, महासचिव आरिफ वारसी और डॉ. सुशील विरमानी ने सभी से आपसी भाईचारे के साथ केवल सूखे रंगों से शांतिपूर्ण होली खेलने की अपील की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'रंग बरसे' और 'होली खेले रघुवीरा' जैसे गीतों पर जमकर नृत्य भी किया। मौके पर नवनीत, परवीन, सुरेश वालियां और चिंतन सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...