शहीदों के सम्मान में मौन व्रत रखेंगे कुमार सागर
शाहजहांपुर, मार्च 25 -- शाहजहांपुर। टाउन हॉल स्थित शहीदों की प्रतिमाएं तोड़े जाने के विरोध में समाजसेवी कुमार सागर ने मौन व्रत रखने का ऐलान किया है। उन्होंने घटना को अपमानजनक बताते हुए जिम्मेदारों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। कहा कि दोषियों से शहीदों के सामने माफी मंगवाई जाए। कुमार सागर मंगलवार शाम 6 बजे से मौन व्रत शुरू करेंगे और प्रतिमाओं के सम्मानपूर्वक पुनर्स्थापना तक इसे जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.