हरिद्वार, अगस्त 12 -- स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बुधवार को हरिद्वार में भाजपा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। 100 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा में एनसीसी कैडेट, भाजपा नेता और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। आर्यनगर चौक पर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हरि झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। देशभक्ति गीतों और देशभक्ति नारों के साथ चंद्राचार्य चौक पर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। करीब सौ फीट लंबा तिरंगा लेकर आगे चलते हुए एनसीसी कैडेट्स उत्साहित नजर आए। वंदे मातरम और हिंदुस्तान जिंदाबाद नारों का उद्घोष करते हुए आगे बढ़े। यह भी पढ़ें- Dumka News: भव्य तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों से गूंजी उपराजधानी दुमका मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि तिरंगा यात्रा में बड़े उत्साह के साथ सभी वर्...