शहीदों के बलिदान से हम खुली हवा में ले रहे सांस
मैनपुरी, मार्च 24 -- मैनपुरी। नगर पालिका के शहीद पार्क में सोमवार को शहीद दिवस मनाया गया। शहीद पार्क में लगी शहीदों की प्रतिमाओं को माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। नगर पालिका की ओर से और पतंजलि योग समिति की ओर से शहीदों को नमन किया गया और उनके बलिदान को याद किया गया। सोमवार को शहीद दिवस पर शहर के शहीद पार्क में नगर पालिका की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, चेयरमैन संगीता गुप्ता के साथ शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज शहीद दिवस के अवसर पर पूरा देश बलिदान दिवस के रूप मे मना रहा है। शहीदों के बलिदान से आज हम सभी खुली हवा में सांस ले रहे हैं। हमें अपने शहीदों, क्रांतिकारियों पर गर्व है। इस मौके पर धीरु रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.