फरीदाबाद, अगस्त 15 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि शहीदों के बलिदान से आजादी मिली और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। मंत्री ने यह बात शनिवार को सेक्टर-12 में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के बाद कही। उन्होंने परेड का निरीक्षण कर मार्च पास्ट की सलामी ली। समारोह में विपुल गोयल ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए प्राण न्योछावर करने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 12 वर्षों में 425 शहीदों के आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने हरियाणा को वीरता, त्याग और देशभक्ति की धरती बताते हुए 1857 के स्वतंत्रता आंदोलन में अंबाला की भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि वी...