उरई, जनवरी 30 -- जालौन। स्वतंत्रता आंदोलन में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शहीद दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। इस दौरान चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण किया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले ज्ञात व अज्ञात शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएचसी अधीक्षक डॉ. केडी गुप्ता ने कहा कि शहीद दिवस केवल महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन सभी वीर सपूतों को स्मरण करने का अवसर है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। इस मौके पर डॉ. सहन बिहारी गुप्ता, डॉ. विनोद राजपूत, डॉ. योगेश आर्या, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. प्रियांशु सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.