उरई, जनवरी 30 -- उरई। स्वतंत्रता संग्राम में देश की आज़ादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की दोपहर दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस दौरान शहीदों को श्रद्वांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम शांत, गंभीर एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय सहित कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की स्वतंत्रता, एकता और अखंडता के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। सभी ने मौन रखकर शहीदों के त्याग, समर्पण और बलिदान को स्मरण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...