मुंगेर, मार्च 24 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु एवं सुखदेव के शहादत दिवस के अवसर पर सोमवार को ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन (ईआरएमयू), कारखाना शाखा जमालपुर द्वारा कारखाना गेट नंबर एक के समीप कार्यालय में विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा अध्यक्ष कॉमरेड पंकज कुमार ने की।कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में कॉमरेड पंकज कुमार ने कहा कि क्रांति की तलवार विचारों की सान पर तेज होती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे वैचारिक रूप से मजबूत बनें और समाज में व्याप्त अन्याय व असमानता के खिलाफ संघर्ष करें। संयुक्त सचिव कॉमरेड गोपाल जी ने कहा कि भगत सिंह के अनुसार क्रांति का अर्थ शोषण का अंत करना है, जो आज भी उतना ही प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.