मिर्जापुर, मार्च 23 -- मिर्जापुर। मंडलीय चिकित्सालय स्थित रक्त केंद्र में सोमवार को अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की पावन स्मृति में श्री साईं परिवार सेवा संगठन और लीनेस क्लब आर्या के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगा। अध्यक्ष शुभम गुप्ता और अमित गुप्ता की अध्यक्षता में रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। डॉ. विनोद कन्नौजिया ने रक्तदाताओं का गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता ने सभी रक्तदाताओं को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। लीनेस क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना राय, सचिव सिंपल, शालिनी पांडेय, मनु उमर ने युवाओं को प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...