रुद्रपुर, मार्च 23 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के शहादत दिवस पर सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीद भगत सिंह स्मृति स्थल पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लोगों ने अमर क्रांतिकारियों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि इन वीरों का बलिदान देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनकी कुर्बानी को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम के दौरान शहीदी स्थलों से लाई गई पवित्र मिट्टी को स्मृति स्थल पर स्थापित किया गया। आयोजकों ने बताया कि इस मिट्टी को अनावरण के दिन विशेष कांच के बॉक्स में संरक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्मृति स्थल के विकास और यहां शहीद भगत सिंह लाइब्रेरी की स्थापना की मांग भी उठाई। कार्यक्रम में गुरु रामदास ट्रस्ट, पर्यावरण संरक्षण दल, शहीद भगत सिंह समिति, गुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.