बुलंदशहर, मार्च 24 -- बुलंदशहर। जिला कृषि, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी के ओपन स्टेज पर सोमवार की रात सुरों और देशभक्ति के नाम रही। शहीद दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रागिनी कार्यक्रम में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कलाकारों की ओजपूर्ण आवाज और देशभक्ति के तरानों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। रागिनी कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदर्शनी उपाध्यक्ष ठाकुर सुनील सिंह, सीडीओ निशा ग्रेवाल और एडवोकेट प्रशांत जौहरी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने कहा कि रागिनी हमारी लोक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है और इसके माध्यम से वीर गाथाओं को जन-जन तक पहुंचाना सराहनीय प्रयास है। मंच पर आते ही कलाकार नरेंद्र दांगी ने अपनी विशिष्ट शैली में विभिन्न रागनियों की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। इसके ...