रांची, फरवरी 9 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के बंसिया गांव में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ प्रसिद्ध कारगिल मेला संपन्न हुआ। यह मेला कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और पराक्रम दिखाने वाले शहीदों और योद्धाओं की स्मृति में आयोजित किया जाता है। मेले के दौरान कारगिल शहीद नागेश्वर महतो और सिल्ली के प्रथम पूर्व सैनिक रामदास महतो के साथ अन्य शहीदों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। विधायक अमित कुमार महतो ने भी शहीदों को पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मेले में स्थानीय किसानों द्वारा फसलों की प्रदर्शनी लगाई गई और पारंपरिक मुर्गा लड़ाई आयोजित की गई। मेला कमेटी द्वारा चयनित प्रतिभागियों को अतिथियों ने नकद राशि देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध नागपुरी लोक कलाकार नीतीश कश्यप की टीम रही, जिनकी शानदार प्रस...