मुरादाबाद, मार्च 6 -- मुरादाबाद। शहीद रहबर आयतुल्लाह सैय्यद अली खामेनई और अन्य शहीदों की याद में शुक्रवार को कैंडल मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह मार्च रात 8 बजे दौलत बाग से शुरू होकर तहसील स्कूल तक निकाला जाएगा।आयोजकों के अनुसार कैंडल मार्च का उद्देश्य शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश करना और इंसानियत के खिलाफ होने वाले जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना है। शहरवासियों, नौजवानों और अमन पसंद लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...