बरेली, दिसम्बर 29 -- बरेली। सुभाष नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में चल रहे शहीदी समागम में रविवार को संगत ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। समागम में प्रसिद्ध कीर्तनियों व प्रचारकों ने गुरबाणी का रसपान कराया। भाई गुनतास सिंह तथा कानपुर से आए भाई जसविंदर सिंह ने कीर्तन गायन कर संगत को निहाल किया। बाल समागम में बच्चों ने गुरबाणी व कविता पाठ प्रस्तुत किया। मुख्य वक्ता डॉ. सुखप्रीत सिंह उदोके ने साहिबजादों की शहादत, साका सरहिंद और चमकौर के जंग के इतिहास का स्मरण कराया। समापन पर रेन-सबैई निकाली गई और 'वाहेगुरु' सिमरन का जाप किया गया। गुरुद्वारा कमेटी अध्यक्ष मनजीत सिंह नागपाल, परदमन सिंह, सुरिंदरजीत सिंह छाबरा, अमरीक सिंह, गुरविंदर सिंह, मिंटू चावला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...