जमशेदपुर, अप्रैल 8 -- पुरी में दो दिवसीय कीर्तन समागम श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। श्री गुरु नानक देव जी धार्मिक एवं चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले आयोजित यह समागम विशेष रूप से हिंद दी चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित रहा। ट्रस्ट के सरपरस्त बाबा शमशेर सिंह और बाबा जगदीप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में 4 अप्रैल को गुरुद्वारा बॉउली मठ और 5 अप्रैल को गुरुद्वारा श्री आरती साहेब में विशेष दीवान सजाए गए, जिसमें पूर्वी भारत समेत देश के विभिन्न हिस्सों से आई संगत ने गुरु महाराज के चरणों में हाजिरी लगाई।जमशेदपुर से इस समागम में शामिल होने के लिए सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) का बड़ा जत्था प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में पुरी पहुंचा। बाबा शमशेर सिंह के विशेष निमंत्रण पर सीजीपीसी की टीम 8...