गाजीपुर, जून 18 -- दिलदारनगर। सिख धर्म के पांचवें गुरु गुरु अर्जन देव का 420वां शहीदी पर्व कस्बे में श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में पिछले पांच दिनों से चल रहे सुखमनी साहिब पाठ का समापन हुआ। सिख महिलाओं ने सुखमनी साहिब का पाठ और भजन-कीर्तन कर गुरु महिमा का गुणगान किया। शहीदी पर्व पर श्रद्धालुओं ने गुरु अर्जन देव के त्याग, बलिदान, सहिष्णुता और मानव सेवा के संदेश को स्मरण किया। भीषण गर्मी और उमस को देखते हुए गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए शरबत वितरण का आयोजन भी किया गया। लोगों ने सेवा भाव से शरबत पिलाकर भाईचारे और मानवता का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर चकराता में सजी श्रद्धा की छबील, लंगर का आयोजन कार्यक्रम में सिख समाज के पुरुष, महिलाएं और बच्...